वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सोमवार को सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में “ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन – फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया” योजना, 2025 के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता संगीता मानव, औषधि निरीक्षक राज रंजन, स्कूल के प्रिंसिपल अजय करकट्टा, अधिकार मित्र राजेश कुमार शर्मा सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य, अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता जय किशन प्रसाद एवं सोनी कुमार द्वारा +2 इंटर उच्च विद्यालय एवं बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज में “आज की रक्षा, कल की सुरक्षा” अभियान के तहत पर्यावरणीय विधिक साक्षरता व सामुदायिक संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, संबंधित कानूनों और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



