google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज प्रथा बंद करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत रविवार को जन कवि धूमिल स्मारक पुस्तकालय खेवली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ने महिलाओं को अपनी बेटियों की शादियों में न दहेज लेने और न देने की शपथ दिलवाई।साथ उन्होंने युवाओं को नशा की तरफ से मुंह मोड़ कर अपना और अपने परिवार के विकास पर ध्यान देना चाहिए।समाजसेविका प्रियंका ने कहा कि दहेज प्रथा बहुत गलत है।

दहेज लेना व देना दोनों ही पाप हैं। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथा को जड़ से मिटाने की जरूरत है। साथ ही जब मां-बाप अपनी बेटियां ही सौंप देते हैं तो उससे बड़ा दूसरा दहेज नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा का प्रचलन बढ़ने से भी अभिभावक अपनी बेटियों की शादी में होने वाले अधिक खर्च को लेकर भी चिंतित रहते हैं। इससे कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को भी बढ़ावा मिलता है। शिक्षक लौटन राम ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं। जब बेटियां शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनेंगी तो दहेज प्रथा भी खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज कुमार,बृजेश,पुष्पा देवी,अमन शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)