google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आवाज के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी को अपना क्लब धामपुर द्वारा श्रद्धांजलि दी


फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण


धामपुर । लाखों लोगों के पसंदीदा आवाज के बेताज बादशाह स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब को अपना क्लब धामपुर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजू गुप्ता नवनीत सिसोदिया, विक्रम राणा, अवनीश कुमार चौहान, सोनू माइकल खान, शरद राजवंशी, डॉ भारती चौहान, दिनेश चंद नवीन आदि ने मोहम्मद रफी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर मोहम्मद रफी के द्वारा गाय गए गीतों को नगर के उभरते अपना क्लब धामपुर के कार्यक्रम में सबसे पहले अनुज कौशिक द्वारा गाया गया गीत । इस शानदार कार्यक्रम का संचालन पवन संगम द्वारा किया गया इसी बीच में मोहम्मद रफी के‌ गीतों को भी गुनगुना रहे थे। जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। रफी के दर्द भरे गाने गाकर दर्शकों का मन जीत लिया। अंत में अपना क्लब धामपुर सस्था के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विक्रम राणा डालचंद चौहान सोनू माइकल खान नदीम खान राजेंद्र काके पाई एकेडमी के डायरेक्टर नवनीत सिसोदिया दिनेश चंद नवीन, डॉ, भारती चौहान आदिल सुल्तानी, नवनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)