फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण
धामपुर । पुलिस विभाग से मिला अपनापन और नहटौर की जनता से मिली मोहब्बत मैं कभी भुला ना पाऊंगा। नहटौर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक एएस जैदी के सेवानिवृत्त होने पर फूल माला पहनाकर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर थाना नहटौर के प्रांगण में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कोतवाली प्रभारी राधेश्याम, कस्बा इंचार्ज बब्लू सिंह, उपनिरीक्षक अजेद्र सिंह , गौरव कुमार योगेन्द्र शर्मा, कोस्टेबल नितिन कुमार,कोस्टेबल सुमित कुमार, बिट्टू कदोल , प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, कृष्णा राण,आशिफ , नितीश कुमार राजेश कुमार, रिक्की तोमर आदि सहित संपूर्ण पुलिस स्टाफ ने सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक एएस जैदी सहाब को फूल मालाओं से लादकर कर शानदार बिदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहां की उपनिरीक्षक एएस जैदी ने सदैव सत्य निष्पक्ष ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पिड़ोंतो को न्याय दिलाने सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बिदाई कार्यक्रम में उपनिरीक्षक एएस जैदी भावुक हो गए । उन्होंने इतना प्रेम व सम्मान देने के लिए नहटौर पुलिस स्टाफ व पत्रकारों एवं समाजसेवीओ वह शहर के गणमान्य व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त किया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



