google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो माह की बच्ची की हत्या में मां और प्रेमी गिरफ्तार, अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा

स्थान: अयोध्या। थाना मवई क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो माह की अपनी मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अयोध्या पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है, और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई की है।
अयोध्या पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से घटना की पुष्टि करते हुए वीडियो बाइट भी साझा की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)