औरंगाबाद (बिहार)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जिला गौतमबुद्धनगर डॉ. महेश शर्मा ने औरंगाबाद स्थित बंधन रिसोर्ट में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह के समर्थन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।

इस दौरान औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे त्रिविक्रम नारायण सिंह को अपार बहुमत से विजयी बनाएंगे।
डॉ. शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा और एनडीए घटक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



