google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर जिला अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में मनाई जा रही है महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती।*

*डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से।*

*

*जनपद के सभी विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे है सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

*प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी के जीवन परिचय पर डाला गया प्रकाश।*

*उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी विद्यालयों में धूमधाम से मनाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले विद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव सेलेवेशन ट्री स्कूल, अयान नेशनल पब्लिक स्कूल जलपुरा, जागरण पब्लिक स्कूल नोएडा, चौधरी लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज मंडी श्याम नगर, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज सेक्टर 122 परथला, सुनहरी लाल बालमुकुंद इंटर कॉलेज धनोरी कला गौतम बुद्ध नगर, कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदलपुर आदि विद्यालय सम्मिलित हैं तथा जनपद के अन्य विद्यालयों में भी महान कवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी स्कूलों में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, अंतर आक्षी आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा महान कवि के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय से छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया, ताकि महान कवि के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बच्चे उनको अपने जीवन में धारण करके अपने उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर/ प्रभारी निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र नई दिल्ली।*


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)