रुद्राभिषेक, अखंड रामायण पाठ एवं भगवान भोलेनाथ का बाबा श्रृंगार दर्शन का होगा आयोजन*
बाबा कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर का 20 वां
दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अप्रैल को पंडित महेश चंद्र त्रिपाठी के द्वारा प्रातः 8:00 बजे खुशहाल पर्वत अतरसुईया स्थित बाबा कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक के साथ आरंभ किया जाएगा।

सुबह 11:00 बजे अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।
और 4 अप्रैल को शाम 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन एवं महा आरती की जाएगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर हजारों भक्तगण शामिल होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



