समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा कोन क्षेत्र की द्वितीय बैठक रविवार को बरवाडीह पंचायत भवन के समीप स्थित सांस्कृतिक मंच पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने तथा शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट प्रदीप कन्नौजिया ने की। इस दौरान जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को सशक्त और जागरूक बनाया जा सकता है। इसलिए उनकी जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में संरक्षक बिकलेश कुमार भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, संजय कुमार भारती, महामंत्री नागवंत कुमार भारती, उमानाथ भारती, योगेंद्र भारती, सत्येंद्र मोहन ओझा, एडवोकेट विनय कन्नौजिया, बाबूलाल यादव, दिवाकर कन्नौजिया, इंद्रजीत भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



