संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी।
दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को बाबा शोभनाथ मंदिर प्रबंधन समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष श्री राम पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई आगामी 3 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी मेला को भव्यता प्रदान करने हेतु व्यवस्था की दृष्टि से अंतिम रुप देकर पूर्ण करने हेतु सभी सदस्यों एवं क्षेत्र के गण मान्य लोगों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया मातृशक्ति एवं पुरुष श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से वॉलिंटियर नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया परिसर की साफ सफाई के लिए शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई गई श्रद्धालुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए आवश्यक वस्तुओं के एकत्र करने का निर्णय लिया गया रात्रि में आयोजित होने वाले बसंत उत्सव संगीत संध्या के कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक प्रकाश की व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर समिति के मंत्री सुरेश राम पांडे, विद्या शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पूर्व ग्राम प्रधान रामनारायण पांडे, राम जानकी पांडे, प्रेम शंकर पांडे, सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख धर्म प्रसार नरसिंह त्रिपाठी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद महालपुर के राजू तिवारी गणेश तिवारी संदीप जयसवाल पुजारी परिवार से प्रहलाद गिरी सुभाष गिरी देवी दयाल गिरी श्रवण कुमार सोनी उदय गिरि राम बच्चन गिरी दीनदयाल गिरी ऋषि गिरी तथा सूरज पांडे मुकेश कुमार पाठक रवि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



