गुन्नौर कस्बा बबराला के लोहिया कान्वेंट स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों ने बैलून की रंगीन मस्ती और स्वादिष्ट मैगी पार्टी में प्रतिभाग किया।
समर कैंप के पहले दिन मूवी डे पर बच्चो ने फिल्म देखकर जमकर अपने पंसदीदा गीतों पर जमकर डांस किया।
दूसरे दिन योगाभ्यास और इनडोर गेम्स में बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया।उन्होने योग के विभिन्न आसनों का आभ्यास किया। इनडोर गेम्स में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा की गई। बच्चों ने फुल पार्टी में बहुत मजे किए गए, बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। और उन्होंने आइसक्रीम वितरण कराई।चौथे दिन मैजिक शो व पिकनिक डे का आयोजन किया।जिसमें बच्चे का जन्म दिन का जश्न मनाया गया। बच्चों का उपहार दिया गया बच्चों ने समर कैंप एक यादगार पल रहा ।समर कैंप का आयोजन का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने व पढाई से अतिरिक्त अन्य कार्य समय बिताने का अवसर प्रदान किया गया।
छात्रों ने पार्टी का जमकर लुत्फ लिया। समर कैंप के तीसरे दिन नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों ने बैलून थीम पर आधारित रंग-बिरंगे और रोमांच से भरपूर खेलों में भाग लेकर उत्साह और आनंद की नई उड़ान भरी। बच्चों ने पूरे जोश और मस्ती के साथ बैलून रेस, बैलून पासिंग, बैलून डांस, बैलून ब्लास्ट और बैलून कैचिंग जैसे मजेदार खेलों में हिस्सा लिया। खेलों की धूम के बाद, छात्रों ने मैगी पार्टी का आनंद लिया।
स्कूल के डायरेक्टर उमेश यादव को बच्चों के प्रदर्शन को देखकर खुशी व्यक्त की गई। उन्होने कहा कि भविष्य में इसी प्रकार बच्चों को कौशल निखारने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमलता यादव, प्राची गुप्ता, प्राची वार्ष्णेय, समीक्षा, मेघा,रिंकी,मीरा, कीर्ति, प्रिया, स्नेहा, आदि मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



