दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में अवैध शराब की कारोबार के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर हिरासत में लिया गया एक शराब कारोबारी को छुड़ा लिया। मिली जानकारी अनुसार स्थानीय चौकीदार अवधेश यादव और उनके बेटे राजेन्द्र कुमार उर्फ लुट्टू के साथ पुलिस टीम शराब विक्रेता के घर पर पहुंचे वही पुलिस को देखकर शराब विक्रेता भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। वहीं कारोबारी के पास से 300 एमएल की 7 बोतल झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद हुई। तभी गांव के लोग जुटने लगे। पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर कारोबारी धनंजय सोनी को छुड़ा लिया। मामले मे एस आई सुमित चंद्र एवं अन्य कर्मी के बयान पर चरण गांव निवासी धनंजय सोनी, जितेंद्र सोनी, अमन सोनी, राकेश सोनी, पंकज सोनी, विक्की कुमार, गुड्डू कुमार, रामाकांत कुमार, श्रीकांत उर्फ विंध्याचल, राजेश कुमार, नरेश कुमार, पिंटू कुमार सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब की तस्करी करते है। शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। छापेमारी के दौरान शराब माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। जिसके कारण पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेवजह शराब बिक्री के नाम पर ग्रामीणों को तंग करती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



