*समाज जागरण, गौतमबुद्ध नगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना बादलपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

आबकारी विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए **जगमोहन सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मेहरवाल सिंह बिष्ट** को अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से **41 टेट्रा पैक मिस इंडिया देशी शराब (मसाला ब्रांड), उत्तर प्रदेश मार्का, 200 एमएल धारिता** के पैक बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा **8.20 बल्क लीटर (BL)** बताई गई है।
आबकारी विभाग के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध थाना बादलपुर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
विभाग ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



