गणेश प्रसाद बुधौलिया की रिपोर्ट
उरई जालौन । सैंट पब्लिक एकेडमी मदने पुर कुठौंद के बच्चों , स्टाफ, और सभी अध्यापक अध्यापिकाओं के सहयोग से आज गाँव टिकरी मुस्तक़िल में 1000 से ज्यादा लंच पैकेट वितरित किये गए। बाढ़ की भयावह स्थिति से मानव जीवन अस्त व्यस्त है गन्दी रास्तें दुर्गंध से लोग परेशान हैं फसले चौपट हैं लोगों का जीना दूभर है वास्तविकता में लंच पेकेट का वितरण इन लोगों के लिए सिर्फ पल भर या यूं कह लो एक दिन का सहारा है इससे कुछ भी होने वाला नहीं है लोगों के घर चबूतरे दरवाजे सब गिर गए वास्तव में शासन और प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए जिससे इन लोगों का जीवन कुशलता पूर्वक निर्वाह हो सके ,विद्यालय परिवार द्वारा ये जो सहयोग किया गया उसके लिए सभी अध्यापक अध्यापिकाओं और प्यारे छात्र छात्राओं का आभर व्यक्त किया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



