समाज जागरण संवाददाता बड़ागांव, वाराणसी। बद्रीनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कनियर, बड़ागांव में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री डॉ. जयप्रकाश दुबे ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
डॉ. दुबे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान का स्मरण कर बच्चों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य और कविताएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, प्रधानाचार्य विवेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बड़ागांव आशीष प्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री शिव रतन गिरी, शिक्षक हीरालाल विश्वकर्मा, रोहित पटेल, अवधेश मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्वों के महत्व पर बल देते हुए सभी से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



