पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर
- विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में मामला उठाए
अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता,आदित्यपुर
बागबेड़ा,जमशेदपुर (झारखंड) 22 मार्च 2023:– पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आज विधानसभा सत्र में बागबेड़ा कचड़ों का ढेर पर बसे रहने पर कचरा निष्पादन से संबंधित जोरदार तरीके से सवाल उठाकर इसका जवाब माॅगे है ।विधायक संजीव सरदार ने यह सवाल तारांकित प्रश्न संख्या 18 के दौरान संबंधित विभाग के द्वारा पूछे हैं। विधायक संजीव सरदार ने संबंधित विभाग से पूछे कि पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा के सातों पंचायत में लगभग 50,000 आबादी वाले प्रत्येक पंचायत में कचरे को एकत्रित कर दिया गया है। बागबेड़ा में कचरा का निष्पादन हेतु कोई स्थान जमीन चिन्हित नहीं किया गया है। क्या सरकार बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करना चाहती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों ?
इस सवाल पर संबंधित विभाग ने इनके प्रश्न को स्वीकरात्मक बताया। सवालों का जवाब देते हुए विभाग के द्वारा कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा उठाव एवं निस्तारण की स्थाई व्यवस्था नहीं है। बागबेड़ा के सातों पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। इसलिए कचरा एकत्रित हो जाता है। इस संबंध में विभाग ने 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत आबद्ध अनुदान मद की राशि का 50% स्वच्छता संबंधी योजनाओं पर व्यय करने की प्रावधानित बताई एवं इसके अंतर्गत कचरा उठाव प्रबंधन समिति योजना भी अनुमान्य है।
विदित हो कि बागबेड़ा कचरे का ढेर में बसे होने की लिखित शिकायत जनता दरबार में जिला उपायुक्त विजया जाधव को दी गई थी। उपायुक्त ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान करने की बात कही थी। मगर अब तक समाधान नहीं हो पाई। जिसके कारण विधायक संजीव सरदार ने पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर यह सवाल विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाए हैं। इसके लिए पंसस सुनील गुप्ता सहित बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए हैं।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








