समाज जागरण मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के सक्त्तेसगढ़ बहेरा चुनार मिर्जापुर लश्करिया पुल पर लगभग 2 फीट पानी ऊपर हो गया है रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है। आने जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 10 गांव प्रभावित हैं। इस रास्ते से बच्चों के लिए भी दिक्कत हो रहा है ।नदि उस पार जाने वाले बच्चों के लिए विद्यालय आने जाने से रोक लगा दिया गया है।पिछले साल एक बच्चे का डूबने से जान भी चली गई थी।


जरगो जलाशय का वाटर लेवल इस समय 320 के ऊपर चल रहा है यदि बाध से 1 फीट पानी निकाल दिया जाए तो रास्ता सुचारु रूप से चालू हो जाएगा। क्षेत्र के विधायक रमाशंकर पटेल से भी बात हुई उन्होंने अश्वासन दिया कि हम जिलाधिकारी मिर्जापुर से बात करके एक फिट पानी निकलवाते हैं। रास्ता आज बाधित है। चुनार उप जिलाधिकारी अनेग सिंह द्वारा भी मौके का मुयाना किया गया था।स्थानीय सुरेश कुमार,रमेश सिंह, अमितर, दिनेश, जमुना सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तत्काल समस्या का निदान कर पूर्व की भांति आवागमन सुचारू रूप से शुरू करने की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



