google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

PRAGATI-50 पहल में यूपी के छह शहर चयनित, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और शहरी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

*लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में शहरी विकास और स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने **PRAGATI-50 पहल (SBM-Urban 2.0)** के तहत उत्तर प्रदेश के छह शहरों—**आगरा, अयोध्या, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी**—का चयन किया है।



इस पहल का उद्देश्य चयनित शहरों को **वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, बेहतर नागरिक सुविधाओं और आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे** के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके माध्यम से शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और टिकाऊ बनाने पर जोर दिया जाएगा।

PRAGATI-50 पहल के तहत चयनित शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन, नागरिक आधारभूत सुविधाओं तथा स्वच्छ एवं टिकाऊ शहरी जीवन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी कार्यप्रणाली को अपनाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में इन शहरों को स्वच्छ, स्मार्ट और टिकाऊ शहरी विकास के नए मानक स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। छह प्रमुख शहरों का चयन राज्य में शहरी स्वच्छता और नागरिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के रूप में भी देखा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)