google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहुत जल्द भाजपा के नेता और कार्यकर्ता झारखंड से किसी अन्य राज्य में पलायन कर जाएंगे:चंदन सिन्हा

समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर:एक समय था जब झारखंड के युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे अब बहुत जल्द ऐसी स्थिति आने वाली है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता झारखंड से किसी अन्य राज्य में पलायन कर जाएंगे यहां एक साथ 10000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र देकर झारखंड की सरकार ने मिसाल कायम की है और यह साबित कर दिया है कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में अब तक की सबसे अच्छी सरकार है।आदिवासी मूलवासी गरीब गुरुओं की सरकार है और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

रोजगार से लेकर चिकित्सा शिक्षा आदि में गुणात्मक सुधार हो रही है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता पलामू चन्दन प्रकाश सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर लगभग 10000 नौकरियां बांटी गई यह झारखंड के लिए एक मिसाल है। विगत 25 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ। पहले भी झारखंड में एक साथ अब-तक की सबसे अधिक चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी। झारखंड के हर वर्गों की सुख सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है और उनके अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। एक ओर जहां सरकार झारखंड वासियों के हर मांग के अनुसार चुनाव में किए गए अपने वादों को पूरा करने में लगी है वही भाजपा के नेता कार्यकर्ता सरकार के पैर खींचने और सोशल मीडिया के द्वारा तरह-तरह के अफवाहें फैलाने में लगे हुए हैं। लेकिन झारखंड की जनता उनके झांसी में नहीं आने वाली है और वर्तमान सरकार के साथ मिलकर झारखंड के विकास के लिए अग्रसर है।अब भाजपा और उनके सहयोगियों का राजनीतिक बंद होने वाला है। पांच पूर्व मुख्यमंत्री के साथ 40 नेताओं का काफिला भी घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को नहीं हरा सका जो बतलाता है कि लोगों के दिल में अभी भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति वही प्रेम और स्थान बना हुआ है। झारखंड की सरकार यहां की जनता के हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है और बहुत जल्द झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)