google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांग्लादेश में दीपु दास की हत्या के विरोध में बजरंग दल का विशाल मार्च

सिंगलाछड़ा बाजार में छाया आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर गूंजे नारे

श्रीभूमि।
बांग्लादेश में दीपु दास को बेरहमी से पीटकर आग में झोंककर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर क्षेत्र में बजरंग दल के नेतृत्व में बुधवार को एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च सिंगलाछड़ा बाजार क्षेत्र से होकर गुजरा, जिसमें बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इलाके के सैकड़ों सनातनी नागरिकों ने स्वेच्छा से भाग लिया।

विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “दीपू की हत्या का न्याय चाहिए” और “दोषियों को कड़ी सज़ा दो” जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा सिंगलाछड़ा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। नारेबाजी और जनसैलाब के कारण इलाके में कुछ समय के लिए व्यापक उत्तेजना और हलचल का माहौल बना रहा।

मार्च के समापन पर बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में जिस निर्ममता से दीपु दास की हत्या की गई, उससे न केवल एक परिवार बल्कि पूरे देश के लोग आहत और आक्रोशित हैं। उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा कि किसी भी सभ्य और मानवतावादी समाज में ऐसी बर्बरता स्वीकार्य नहीं हो सकती।

बजरंग दल के वक्ताओं ने चिंता जताई कि बांग्लादेश में रहने वाले सनातनी समुदाय के लोगों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है। उन्होंने भारत सरकार और विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री से मांग की कि बांग्लादेश में निवासरत सनातनी नागरिकों के जीवन और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस और कठोर कदम उठाए जाएं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दीपु दास की हत्या के दोषियों को सख्त सजा नहीं मिली और वहां अल्पसंख्यक सनातनी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप ले सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)