google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमन चैन की दुआ के साथ शांति और सदभाव के साथ कानपर में मनाई गई बकरीद

महिलाओं ने भी अदा की नमाज

  • मुस्लिम इलाकों में चला कुर्बानियों का दौर, पुलिस करती रही ड्रोन से भी निगरानी

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा बकरीद का त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन चैन, सौहार्द व भाईचारे की दुआ की। नमाज पढ़ने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी गई। इसी के साथ ही मुस्लिम इलाकों में कुर्बानियों का दौर भी शुरू हो गया। इस दौरान शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस बल सीसी कैमरों से निगरानी भी करवाता रहा।
फेथफुलगंज व सुजातगंज ईदगाहों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली, अमन, सौहार्द व भाईचारे की दुआ की गई। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। नमाज के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह से ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए ही ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दुआ के बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई।
इसी तरह से छोटी ईदगाह, ईदगाह उस्मानपुर, ईदगाह मछरिया, ईदगाह गद्दियाना सहित मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। अहले हदीस मसलक की ईदगाहों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)