मेहरमा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बकरीद

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद पर्व गुरुवार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।इसे लेकर मेहरमा और बलबड्डा थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।इस दौरान लोगों ने कई प्रकार के व्यंजन खासकर सेवई का लुफ्त उठाया।

पर्व के दौरान मेहरमा और बलबड्डा थाना प्रभारी क्रमशः सौरभ कुमार ठाकुर एवं पंकज कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ अपने अपने थाना क्षेत्र में मुस्तैद दिखे।कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली।मेहरमा के डोय, सुरनी,सिंघाड़ी, सुखाड़ी, मानगढ़-मैनाचक, देवनचक तथा बलबड्डा क्षेत्र के लकड़मारा,मुर्गियाचक, कमरगामा,मधूरा,गझंडा,बास्कीकित्ता सहित अन्य गांवों में पर्व के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)