सोनू पूनिया मिठी ने माता-पिता की स्मृति में की जनसेवा, कॉलेज में दूर होगी ठंडे पेयजल की समस्या
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 28 मई। बहल के महिला महाविद्यालय में समाजसेवी सोनू पूनिया मिठी ने अपने माता-पिता की स्मृति में वाटर कूलर लगवाकर सराहनीय पहल की है। कॉलेज में लंबे समय से ठंडे पेयजल की समस्या महसूस की जा रही थी, जिसके समाधान के लिए यह जनहित कार्य किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अब कॉलेज छात्राओं, राहगीरों, श्रद्धालुओं तथा आसपास के निवासियों को ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस सेवा कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य कुलदीप पंघाल , डॉ. विजेंद्र सुरपुरा, ठेकेदार अशोक मोड़ासिया, बंटी बिरही, ढोलू बिरही, मनीष,ठेकेदार राकेश सोरड़ा,अमित बिलावलिया सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में प्याऊ एवं ठंडे पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ी मानव सेवा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



