
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन:-सोमवार 14 नवंबर 2022 को कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के सभागार में बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु की 133 वां जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके चित्र पर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात नेहरूजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। ज्ञात हो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधान मंत्री चुने गए थे। जब भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने तब वे लगभग 58 वर्ष के थे और 17 साल तक उस पद पर आसीन रहे। इनका जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर सन् 1889 को हुआ था। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, प्रथम संस्था के प्रखंड संयोजक रोहन कुमार, शिक्षिका इन्दिरा कुमारी,शशिकला कुमारी,सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी,मनीषा कुमारी, एवं विद्यालय की छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे। जयंती समारोह के बाद उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के बीच टाॅफी का वितरण किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



