समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
कोन/ सोनभद्र। विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा अंतर्गत तुमियां चौराहे पर सफाई को लेकर बीते दिनों ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा था। जहाँ लोगों ने जमकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया था। बतातें चलें कि ग्राम पंचायत कुड़वा इन दिनों ज्यादा ही खबरों की सुर्खियां बटोर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार छठ था जहाँ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। जिसे खण्ड विकास अधिकारी कोन ने खबर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सफाई कराने कराने का आदेश संबंधित को दिया था जिसके क्रम में सफाईकर्मी मौके पर पहुंचा और नियुक्त सफाईकर्मी स्वयं मूकदर्शक बनकर नाबालिक बच्चों से देर शाम तक सफाई कराया गया जो कि बाल श्रमिक अधिकार अधिनियम के तहत गंभीर मामला है ।
जिसके क्रम में स्थानीय निवासी रामेश्वर चेरो ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को जागृत करने के उद्देश्य से जगह जगह अभियान चलाया जा रहा है फिर भी इसका असर ग्राम पंचायत कुड़वा में दूर दूर तक नहीं है। नाबालिक बच्चों के पिता नंदकेश्वर् व लालमन चेरो ने सूबे के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, उप श्रमायुक्त पिपरी को शपथ पत्र देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित सफाईकर्मी द्वारा प्रलोभन देकर सादे पेपर पर हस्ताक्षर कराने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी सफाईकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है। इस बावत् सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुनील पाल (पंचायत) कोन ने बताया कि संबंधित सफाईकर्मी को नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है। अब सबकी निगाहें सहा.खण्ड विकास अधिकारी पर टिकी है।
Ampere Powered by Greaves Electric Mobility Magnus Neo Electric Scooter | 80-95 km Real Range, Safest LFP Battery with 5-Year/75,000km Warranty, City-Speed Family Scooter, Strong Dual Frame Chassis (Metallic Red)

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



