ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र/विंढमगंज। ग्राम पंचायत भवन सलैयाडीह में आज गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वाधान में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट द्वारा एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं नेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 5 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के नेत्र रोगियों की जांच, उपचार तथा मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन हेतु रेफर की व्यवस्था की जाती है।
आज के शिविर में कुल 175 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें से 80 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रेफर किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की देखभाल, समय-समय पर जांच कराने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
शिविर का संचालन श्रीमती सीमा सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत सलैयाडीह तथा प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर हुलास राम यादव, रामदास कुशवाह (पत्रकार), तथा समस्त गायत्री परिवार विंढमगंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने शिविर की सफलता में अपना सहयोग और योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



