पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
बरही: डॉ. बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिकाओं की जून माह की कार्यशाला शनिवार को होटल आकाश पैलेस, गया रोड, बरही में आयोजित की गई। कार्यशाला में क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने बीते माह की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जुलाई माह के पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को सुभाषित, बोधकथा, कविता, योग, व्यायाम एवं खेल का अभ्यास कराने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को संस्कार केंद्र में विशेष उत्सव आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर बाल संस्कार केंद्रों में बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरक कहानियां सुनाई गईं। इस दौरान डॉ. बिनोद साव ने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई उपयोगी सुझाव दिए। कार्यशाला का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



