google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर स्वराज और आत्मसम्मान का संदेश

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

बरही: जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी एवं हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के अवसर पर शनिवार को शिवाजी व्यावसायी शाखा, बरही में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज के जीवन, वीरता और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा, कुशल रणनीतिकार और हिन्दवी स्वराज के संस्थापक थे। उनका जीवन आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम मंडल कार्यवाह राहुल राणा, शाखा कार्यवाह एवं मुख्य शिक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भामाशाह विद्या मंदिर, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के 54 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)