दो वर्षों से करते थे छुप छुप कर प्यार
पहले लड़की की भाई ने शादी शुदा लड़की को भगाकर रचाई प्रेम विवाह
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका। इन दिनों बांका जिले में प्यार का सिलसिला और प्रेम विवाह, लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है कहते हैं ना, कि प्यार किसी पहरे और बंदिश को नहीं मानता है। प्रेमी पक्षी की तरह सामाजिक बंधंनों की परवाह किए बगैर आसमान में उड़ान भरना चाहते हैं. जब-जब प्यार पर पहरा लगाया जाता है तब-तब इसका रंग और गहरा होता है। प्रेमी और प्रेमिका किसी की नहीं सुनते और अपने प्यार को पाने के लिए पूरी दुनिया से बैर तक ले लेते हैं।ऐसा ही एक और मामला बांका जिले के आंनदपुर ओपी भैरोगंज बाजार से सामने आई है. लड़की और लड़के के घरवालों को दोनों के प्यार के आगे रिश्ता मंजूर था। लेकिन अंतर जाति का प्यार मोहब्बत में शादी का दीवार बन गई थी, लेकिन दोनों एक दूसरे से अलग रहने को तैयार नहीं थे।यही कारण है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार की रात घर से भागकर शादी कर ली।जिले में प्रेम प्रसंग में घर से भागकर शादी कर लेने का सिलसिला लगातार उफान पर हैं।
दरअसल, चांदन थाना के आनंदपुर ओपी क्षेत्र के तिलवरीया गांव के अर्जुन पासवान का बेटा चंदन पासवान और भैरोगंज बाजार के स्वर्गीय इतवारी यादव के पुत्री संगीता कुमारी के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी जोड़े की प्यार इस प्रकार परवान चढ़ा की दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा रखी थी। इधर समाज के डर से लड़की की विधवा मां ने बांका जाने की साजिश रच कर लड़की को शीगांर की समान कपड़ा बैग देकर घर से प्रेमी के साथ निकाल दी। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल फरार हो गई और पहले जमूई में कोट मैरिज कर किसी मंदिर में शादी रचा कर शादी का प्रमाण फेसबुक पर वायरल कर दिया। इधर जब लड़की की भाई शम्भु यादव जेल से छुट कर आया तो बहन को घर में नहीं पाने से अपमान महसूस कर रहा है। वहीं यह अंतर्जातीय शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं शादी के बाद दोनों किसी रिश्तेदार के पर ही रह रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक लड़का या लड़की के परिजन की ओर से थाने में किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



