google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरेमा गांव में आज से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

*समाज जागरण रंजीत तिवारी**
**रामेश्वर, वाराणसी।**

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के पंचकोसी मार्ग के किनारे स्थित बरेमा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ रविवार को सुबह कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।



श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथा व्यास **डॉ. शीतला प्रसाद त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य** के मुखारविंद से किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाली कथा में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, भक्ति, ज्ञान और धर्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

कथा के यजमान **उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी शोभा सिंह** होंगी। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर **2 बजे से शाम 5 बजे तक** आयोजित की जाएगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)