google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18  पुलिस पदाधिकारियों का तबादला*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 18 पुलिस पदाधिकारियों का नया पदस्थापन किया गया है। वही नबीनगर प्रखंड के माली थानाध्यक्ष पु.अ.नि. दीपक कुमार राय को थानाध्यक्ष, जम्होर बनाया गया है।जबकि पु.अ.नि. संजीत राम को थानाध्यक्ष रिसियप से थानाध्यक्ष, माली पदस्थापित किया गया है।पु.अ.नि. अमरजीत कुमार को थानाध्यक्ष बड़ेम से थानाध्यक्ष, फेसर बनाया गया है जबकि पु.अ.नि. वर्षा कुमारी को थानाध्यक्ष फेसर से थानाध्यक्ष, बड़ेम पदस्थापित किया गया है।

वहीं पु.अ.नि. रुपेश कुमार  को टण्डवा थाना अनुसंधान से थानाध्यक्ष, कासमा  की जिम्मेवारी दी गई है।जबकि पु.अ.नि. अभिषेक कुमार थानाध्यक्ष सिमरा से टण्डवा थाना अनुसंधान में पदस्थापित किया गया है ।सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का आदेशित है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)