google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आज की मेहनत भविष्य के फलदायी चुनाव परिणाम देगी: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने चल रहे एसआईआर अभियान पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आज की मेहनत भविष्य के चुनाव परिणामों में सकारात्मक रूप से दिखेगी।


श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की एसआईआर योजना के अनुरूप जमीन पर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, हमें पूरी ताकत से कार्य करना होगा। कार्यकर्ता एक-दूसरे से निरंतर संपर्क में रहें और फॉर्म-6, 7, 8 पर बेहतर प्रदर्शन करें। जिसका सार्थक परिणाम अवश्य मिलेगा।


जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एसआईआर कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्वागत उद्बोधन में जिले में चल रहे संगठन के कार्यों की जानकारी साझा की।बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, एसआईआर जिला प्रभारी मदन त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पूरी, बृजेश गौतम, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह ने किया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)