बरगवां। नगर परिषद के अंतर्गत व्यस्ततम मार्गों में हो रहे निरंतर घटनाओं दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए मार्गो में जहां आबादी के साथ भीड़भाड़ और व्यस्त मार्ग चल रहे हैं उन पर ब्रेकर एवं प्रशासन के द्वारा बेरीकेट लगाया जाना चाहिए जिससे मुख्य मार्ग के साथ दोराहे, तिराहे ,चौराहे में अचानक हो रही सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है इस समस्या को लेकर पूर्व जनपद सदस्य शिव शंकर पांडे ने बोला की जनमानस को भी इस प्रकार हो रही घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।
मुख्य मार्गों पर चलने वाले भारी लोड वाहनों के साथ आवागमन के लिए उपयोग किए जाने वाले चार पहिया दो पहिया वाहन चालकों को भी मार्ग पर वाहन दौडाते समय वाहन की तीव्र गति में वृद्धि लाकर धीमी गति से चलने का या फिर कहा जाए निर्धारित गति सीमा के आधार पर ही वाहनों का संचालन करें जिससे आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



