किसान एनजीओ के इस जनकल्याणकारी प्रयास की इलाके के लोगों ने सराहना की
————————————-
श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण: श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा खंड विकास के अंतर्गत किसान एनजीओ के प्रयास से दरगारबंद जीपी के उत्तर बास्कालटीला स्कूल के प्रांगण में गत 7 दिसंबर को मुफ्त आंखों की जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार, इस दिन आयोजित इस शिविर में विभिन्न गाँवों के दो सौ से अधिक लोगों ने आंखों की जांच का लाभ लिया। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

दुल्लभछड़ा के समाजसेवी दीपन सिन्हा ने किसान एनजीओ के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इस तरह के समाज कल्याण कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
किसान एनजीओ के अध्यक्ष असीम सिन्हा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए दीपन सिन्हा और दरग़ारबंद जीपी की सभानेत्री माला सिन्हा का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि आज के इस शिविर के अनुभव से हमें भविष्य में और भी जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दिन के शिविर को सुचारू रूप से संपन्न करने में मदद करने के लिए ईयरस्किल्स आई टेस्टिंग मोबाइल यूनिट के कर्मचारियों और किसान एनजीओ के सभी सदस्यों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



