संजय नगर क्षेत्र में कई महीनों से चली आ रही सफाई और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर अब समाधान की दिशा में तेज़ी से कार्यवाही शुरू हो गई है। भाजपा मंडल मंत्री सुनित सिंह द्वारा लगातार की गई पहल, निरीक्षण और अधिकारियों से की गई शिकायतों का प्रभाव क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है।

लंबे समय से प्रमुख मार्गों पर जमा गंदगी और अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंडल मंत्री ने नगर परिषद के CMO से बात कर तत्काल सफाई कार्य शुरू करवाया, जिससे संजय नगर के कई हिस्सों में लोगों को राहत मिली।
संजय नगर के अंतर्गत कुल चार वार्ड आते हैं, जहां नागरिक लगातार सफाई, कचरा उठाव और प्रकाश व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। सफाई अभियान शुरू होने के बाद अब मुख्य सड़कों और गलियों की स्थिति में बड़ा सुधार देखा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राज पाण्डेय भी साथ रहे। उन्होंने क्षेत्र में वर्षों से चल रही समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित व्यवस्था सुधार की मांग की।
डॉ. राज पाण्डेय ने नागरिकों की शिकायतों को संकलित कर स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, और कम्प्लेक्स से जुड़े मुद्दों को विस्तार से CMO के सामने रखा।
अन्य प्रमुख समस्याएँ जिनपर की गई शिकायत
मंडल मंत्री सुनित सिंह द्वारा निम्न समस्याओं पर भी विस्तृत शिकायत की गई—
कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरा और सुरक्षा की समस्या
डबल स्टोरी स्टेज में लाइटिंग बंद, कार्यक्रमों में परेशानी,
ग्राउंड और कम्प्लेक्स की नियमित सफाई न होना,
कम्प्लेक्स में हाई मास्क लाइट लगाने की आवश्यकता,
क्षेत्र में नियमित झाड़ू व्यवस्था में लापरवाही,
कचरा उठाव में देरी, जिससे गंदगी बढ़ रही थी,अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे
इन सभी विषयों को अधिकारियों के समक्ष रखकर जल्द कार्यवाही की माँग की गई।
CMO का आश्वासन — सभी कार्य जल्द होंगे पूर्ण
शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए CMO ने बताया कि—
“स्ट्रीट लाइट सुधार, कम्प्लेक्स सफाई, हाई मास्क लाइट, झाड़ू व्यवस्था और कचरा उठाव से जुड़े सभी लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।”
नगर परिषद द्वारा कई कार्यों की सूची तैयार कर जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नागरिकों ने व्यक्त किया आभार
सफाई अभियान के बाद स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है। नागरिकों ने मंडल मंत्री सुनित सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राज पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की सक्रियता से संजय नगर की प्रमुख समस्याएँ समाधान की ओर बढ़ रही हैं।



