पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित बतख पालन योजना के अंतर्गत शनिवार को पशुपालन विभाग पदमा द्वारा 23 लाभुकों के बीच बतख के चूजों का वितरण किया गया। योजना के तहत लाभुकों को अनुदानित दर पर चूजे उपलब्ध कराए गए।

जानकारी के अनुसार—
50% सब्सिडी पर लाभुकों को 15–15 बतख के चूजे
90% सब्सिडी पर 30–30 चूजे प्रदान किए गए।
वितरण कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस राज ने लाभुकों को बतख पालन से होने वाले लाभ, देखभाल, उचित खानपान और रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बतख पालन कम लागत में अतिरिक्त आय का बेहतर साधन है तथा ग्रामीण परिवारों के रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित
पशु चिकित्सा कर्मी — ललन कुमार उर्फ लालू, छोटन कुमार
परमेश्वर कुमार, राजू कुमार, तथा सभी 23 योजना लाभुक
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



