google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इस्कॉन नोएडा में पहली बार ‘ब्रज रस भजन क्लबिंग’ का भव्य आयोजन, युवाओं को भक्ति से जोड़ने की अनूठी पहल

नोएडा, 10 मई 2026 | संदीप गर्ग
नोएडा स्थित इस्कॉन (ISKCON Noida) मंदिर में आगामी रविवार को एक अनूठा और भव्य आध्यात्मिक आयोजन “ब्रज रस भजन क्लबिंग” का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम पहली बार इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ना है।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, Facebook और YouTube पर “भजन क्लबिंग” तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन ने इसे “ब्रज रस” की दिव्य थीम के साथ प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है, जिससे श्रद्धालु नोएडा में रहकर ही वृंदावन धाम के आध्यात्मिक रस का अनुभव कर सकें।

इस कार्यक्रम में ब्रज की लीलाओं, वृंदावन धाम की महिमा, गौड़ीय वैष्णव आचार्यों की शिक्षाओं और हरि भजन-कीर्तन के वास्तविक स्वरूप को दर्शाया जाएगा। विशेष रूप से चैतन्य महाप्रभु एवं षड्गोस्वामियों की शिक्षाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस्कॉन के संस्थापकाचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का मानना था कि भजन का वास्तविक अर्थ हरि का कीर्तन है। लगभग 60 वर्ष पूर्व जब वे अमेरिका पहुंचे, तब उन्होंने हरि भजन के माध्यम से ही वहां आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया। आज इसी प्रयास के परिणामस्वरूप इस्कॉन के विश्वभर में 800 से अधिक मंदिर स्थापित हो चुके हैं।

कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन नोएडा के पूर्णतः वातानुकूलित ऑडिटोरियम में सांय 4:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें लगभग 800 से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

यह आयोजन भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा, जिसका उद्देश्य लोगों के जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

ISKCON #NoidaEvent #BhajanClubbing #BrajRas #Vrindavan #SpiritualVibes #HareKrishna #YouthSpirituality #BhaktiMovement #TrendingEvent #NoidaNews #SanatanCulture #KirtanNight #DivineExperience

🔥 Trimmers Starting @ ₹177 – Limited Time Deal!
✂️ पाएं शानदार ग्रूमिंग अब बेहद कम कीमत में
⚡ जल्दी करें, ऑफर कभी भी खत्म हो सकता है!

👉 अभी खरीदें और स्टाइल अपग्रेड करें!

" Trimmers Starting @ Rs 177"
” Trimmers Starting @ Rs 177″

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)