google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में हुई बीडीसी की बैठक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज प्रखंड मुख्यालय में बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। बैठक में स्थानीय बिधायक डाँ. संदीप सौरभ, प्रखण्ड प्रमुख, कई विभागों के पदाधिकारी, पंचायतों के मुखियागण और पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड के अलग अलग विभागों में फैली अनियमितताओं और खुले भ्रष्टाचार पर गंभीर चर्चा हुई।

अंचल कार्यालय में भूमि से जुड़े कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर खास तौर पर सवाल उठाए गए और इसे खत्म करने के लिए अंचलाधिकारी को तीन ठोस निर्देश दिए गए अंचल कार्यालय से सभी बिचौलियों को पूरी तरह हटाने, भूमि संबंधी कार्यों के लिए नियम प्रक्रिया का स्पष्ट बोर्ड कार्यालय में लगाने तथा राजस्व कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर नियमित रूप से बैठना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर अंचल की ओर से शिविर लगाकर जमीन से जुड़े मामलों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन कराने पर भी सहमति बनी। पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और प्रखंड के विभिन्न विभागों के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और आम जनता की सुगमता सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)