समाज जागरण | ब्यूरो चीफ, सोनभद्र
शक्तिनगर/सोनभद्र। ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ के माध्यम से शक्तिनगर एनसीएल खड़िया प्रोजेक्ट के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत गरीब, असहाय महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एनसीएल के महाप्रबंधक के.डी. जैन, सीएसआर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, तहसीलदार सहित ऊर्जांचल क्रांति मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष महेंद्र सेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राजू ठाकुर, ऋषि शुक्ला, इंजीनियर शुभम मिश्रा, समाजसेवी समीम कुरैशी, राजेश शर्मा, चंद्रिका प्रसाद चौधरी, राधेश्याम चौधरी, धोनी पटेल, संदीप मौर्य, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि एनसीएल खड़िया प्रोजेक्ट द्वारा सीएसआर के तहत समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



