दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)सोमवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह की अध्यक्षता में बीडीओ कार्यालय कक्ष मे नबीनगर प्रखंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया।निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पैक्स चुनाव में कड़ी के बीच मतदान कराया जायेगा।असमाजिक तत्वों को पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि डिस्पैच सेंटर जनकपुर पोखरा स्थित उच्य माध्यमिक विद्यालय नबीनगर को बनाया गया है।चुनाव 26.11.2024 को कराया जाना है ।वहीं मतगणना उच्य माध्यमिक विद्यालय नबीनगर में 27.11.24 को सुबह 8 बजे से किया जायेगा।बैठक में नबीनगर थाना से एस आई नरेन्द्र कुमार,टंडवा थाना से बिनोद कुमार,माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



