पूर्व विधायक ने दिया सफाई कार्य पूरा करने का निर्देश
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एक मास तक चलने वाले सावन मास मेले को लेकर पूर्व विधायक रोहनिया सुरेन्द्र सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पंचकोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थस्थल
रामेश्वर धाम मन्दिर में मत्था टेककर पूजन कर देवालयों, वरुणा घाट, नदी में जलकुंभी जमावड़ा सहित साफ -सफाई का अवलोकन किया।
रामेश्वर मन्दिर के पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी व स्थानीय लोंगो से साफ -सफाई व्यवस्था सम्बन्धी वार्ता की। पूर्व विधायक ने मन्दिर परिसर ,धर्मशालाओ ,बारजे पर उगे पीपल के पौधे निकालने,आस -पास साफ़-सफाई के लिए तुरंत सफाई कर्मी लगाकर मन्दिर ,घाट के आस-पास व धर्मशालाओं,बाजार की सफाई हेतु निर्देश दिया।वरुणा नदी से जलकुंभी हटाने,जगह-जगह टूटी सड़क को ठीक कराने ,असंख्यात मन्दिर के पास कटान रोकने, जर्जर पुल मरम्मत ,पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए बन्द हाई मास्ट व सोलर लाइट को ठीक कराने,मन्दिर व बाजार में लगे बन्द सोलर को ठीक कराने, बिजली ,प्रकाश , पेयजल,स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से मोबाइल द्वारा वार्ता की।
आचार्य प0 अन्नू तिवारी ने टीएफसी में कांवरियों को ठेकेदार द्वारा वसूली पर प्रतिबंध लगाने व निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग को कड़े निर्देश देने की मांग उठाई।खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया बुधवार से लगभग 30 सफाई कर्मचारियों की तैनाती मंदिर परिक्षेत्र और कावरिया मार्ग पर किया गया।जिससे मंदिर परिसर स्वच्छ बना रहे और कावरियों स्वच्छ वातावरण में भगवान शिव जी की आराधना कर सके।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस0ओ0 जंसा सत्यजीत सिंह व चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह से वार्ता की।पूर्व विधायक के साथ आलोक पांडेय, मनोज मिश्रा,अजय दुबे, राहुल सिंह ,त्रिभुवन मौर्य, वीरेश्वर सिंह ‘बीरू’, विकास दुबे,अर्जुन दुबे, धीरज मिश्रा, अमित सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



