google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नर्सरी डालने से पहले बीज सोधन अवश्य करे

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकसित संकल्प यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को आयर ग्राम पंचायत में चौपाल के माध्यम से वैज्ञानिको ने किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों की समस्याओं का समधन किया।
डॉ राहुल कुमार सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर ने कहा कि नर्सरी डालने से पहले बीज सोधन अवश्य कर ले। दो ग्राम स्टेपटो सायिकलिन और 20 ग्राम बावस्तीन से बीज सोधन कर सकते है। धान की नर्सरी में रंग सफेद होने पर फेरस सल्फेट सफेदी रंग आने पर छिड़काव करे। खेतो में पोटास डालने पर जो उपज ठोस एवं चमकीला होगा। ढैचा की हरी खाद बनाने पर एक हेक्टेअर में 120 कुंतल नाईट्रोजन बनता है। फास्फोरस, पोटास आदि सूक्ष्म तत्व अलग से।
डॉ श्रीधन यादव ने पशुओ में थानैली रोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युकोलाईट नामक वैक्टीरिया के कारण थन से दूध आना बंद हो जाता है। अगर तुरंत इलाज होगा तो ठीक हो सकता है। हीट स्टोक से पशुओं को बचाये। गुड़ का सर्वत पशुओ को पिलाने की सलाह दी। उदय राज सिंह ने मृदा हेल्थ कार्ड वितरित किया । नीतू ने उड़ान विभाग की योजनाओं की दी। कहा कि पानी की बचत के लिए फौब्बारा योजना का लाभ उठाएं। डी पी पांडेय, के के मौर्य, उदयराज सिंह, राधेश्याम यादव बीडीसी, आत्मा यादव, ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ भीम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)