google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर,सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद

वीरेंद्र चौहान,समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले में लगातार तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों के खेतों में धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के साथ हवा के झोंको ने किसानों के खेत में लगभग तैयार हो चुकी फसलों को जमीन पर सुला दिया है। जबकि कुछ फसल में अभी दाना बन रहा था, अब धान में खखरी होने की संभावना है। खेतों में गिरे फसल को देख किसान काफी मायूस एव परेशान हैं। अब उनकी उम्मीद चकनाचूर हो गई है।

काफी पूंजी लगाकर किसान बिचड़ा के नर्सरी की तैयारी से लेकर खेतों की जोताई, रोपनी तथा फसलों के लिए महंगे मूल्य पर उर्वरकों को खेत में डाल फसल तैयार किया गया था,अब कटनी की तैयारी में थे। जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण धान के की खेती पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। वही किसानों ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार से उचित मुआवजा की मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)