google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बे मौसम बारिश से किसानों की फसले हुई खराब नहर नहीं हुई बंद किसान परेशान*

*समाज जागरण*
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के क्षेत्र में नहर बंद नहीं हुई।खेतों में जा रहा पानी। किसान हो रहे परेशान। बे मौसम बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई। एक हफ्ते से बारिश होने से किसानों की खड़ी फैसल खेतों में खराब हो गई तो दूसरी तरफ नहर बंद नहीं हो रहा है।नहर का पानी भी किसानों के खेतों में जा रहा है।जिससे पके हुए धान खराब हो रहे हैं।और खेतों में पानी होने से धान जम रहे हैं किसान परेशान हो रहे हैं क्षेत्र के किसान अमृतलाल जगदीश सिंह गंगा सिंह रविंद्र सिंह हरिराम, अनिल कुमार, अरविन्द सिंह शांति देव सिंह, संदीप सिंह,मनोज कुमार ने कहा कि अगर नहर नहीं बंद हुई तो खेतों में धान की खड़ी फसल जम जाएगी। और धान का नया अंकुरण आना धीरे शुरू हो रहा है अगर ऐसे ही चल रहा तो धन पूरी तरह से जाम जाएगा।

पुरी की पूरी फसल खराब हो जाएगी जिससे किसानों को खाने के लाले पड़ जाएंगे। चारों तरफ पानी भरा हुआ है अगर ऐसे ही चला रहा तो खेत से घर तक एक धान का अन्न भी नहीं आ पाएगा। किसान परेशान हो रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों के सामने स्थिति खराब हो चुकी है जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है उन्हें खराब फसल का   लाभ होगा। और जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है उन किसानों का क्या होगा। अगर एक हफ्ते मे खेत से किसानों ने अपनी फसल को नहीं हटाया तो धान की बलिया काली पड़ जाएगी। किसानों को लाखो रूपये की क्षतिपूर्ति कैसे होगी।इसकी भरपाई कोई नहीं कर पाएगा। किसानों की पाँच महीने की धान की फसल एक हफ्ते की बे मौसम बारिश ने सबकुछ अपने आगोस मे ले लिया। किसानों के माथे पर कर्ज की लकीर साफ देखि जा सकती है। अभी तक किसी भी अधिकारी किसानों की लागत की क्षतिपूर्ति देखने किसानों के गांव में नहीं गया है। केवल खानापूर्ति की जा रही है। और अगर किसान फसल बीमा के चक्कर में रह गए तो धान खेतों में पड़कर सड़ जाएगा या खराब हो जाएगा या नया अंकुरण आना धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा। खेतों से पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है और नहर चल रही है बंद होने का नाम नहीं ले रही है। सिंचाई सिंचाई के अधिकारी नहर को बंद करवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)