दैनिक समाज जागरणविश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ! अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पखवाड़ा उत्सव के अवसर पर वात्सल्य लखनऊ व फावा नेटवर्क के निर्देशन में तरुण चेतना द्वारा स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं के अधिकार को लेकर आज अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व सह जिला विद्धयालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ,राजेंद्र प्रसाद सरोज ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। श्री सरोज ने बेटियो की शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षा को जीवन का सशक्त आधार बताया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के बाल न्यायाधीश श्री राजदेव पांडेय ने बेटी पैदा होने की महत्ता को बताते हुए कहा कि बेटा भाग्य से होता है और बेटी सौभाग्य से होती है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए कन्या भ्रूण हत्या बंद करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में बाल संरक्षण अधिकारी श्री अभय शुक्ल ने बेटियो के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कन्या सुमंगला और स्पांसरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



