दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि वर्तमान रबी सीजन में कृषकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृषि निवेश यथा-बीज/उर्वरक आदि निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने, कृषि निवेशों की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखने तथा कृषि की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कक्ष में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में कृषकों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को एक रजिस्टर सूचीबद्ध करने एवं हौसिला प्रसाद सिंह के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु राजेश कुमार सिंह कनिष्ठ सहायक को एतद् द्वारा नामित किया जाता है। हौसिला प्रसाद सिंह कन्ट्रोल रूम के प्रभारी होगें जोकि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करेगें। किसान भाई अपनी खाद व बीज से सम्बन्धित समस्याओं को मोबाइल नम्बर 9721813306 एवं 9452701556 पर राजकीय कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे तक दर्ज करा सकते है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



