google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भदोही: वाशिंग वाटर सीवेज टैंक में गैस रिसाव हादसा, 3 श्रमिकों की मौत

भदोही। आज दिनांक 24.11.2025 को थाना औराई क्षेत्र के सूर्या कार्पेट में एक भयावह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:30 बजे वाशिंग वाटर सीवेज टैंक की सफाई और मोटर की मरम्मत के दौरान एक वर्कर टैंक में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में तीन और वर्कर टैंक में गए, लेकिन गैस रिसाव के कारण तीन वर्कर दम घुटने से मृत्यु हो गए।

हादसे में एक वर्कर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज सूर्या हॉस्पिटल में किया गया और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने सूर्या कार्पेट का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना औराई में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और मौके पर आवश्यक निर्देश दिए।

भदोही प्रशासन और पुलिस ने हादसे में मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

भदोही #सूर्याकार्पेट #गैसरिसाव #वर्करहादसा #औद्योगिकहादसा #भदोहीपुलिस #BreakingNews #CrimeNews #IndustrialAccident


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)