सुभाष चंद्र यादव | समाज जागरण
सोनभद्र/दुद्धी : सोनभद्र जिले के टाउन क्लब दुद्धी खेल मैदान पर आयोजित 39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भभुआ (बिहार) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय (उत्तर प्रदेश) की टीम को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
बृहस्पतिवार को खेले गए इस मुकाबले में भभुआ के कप्तान विकास पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
टीम की ओर से नीरज पटेल और निखिल ने 43-43 रनों की अहम पारियां खेलीं। नीरज ने 3 छक्के और 4 चौके, जबकि निखिल ने 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से रन बनाए। इसके अलावा आकिफ ने 35 रन और रौनक ने 31 रनों का योगदान दिया।
भभुआ की ओर से गेंदबाजी में गौरव और सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट झटके। वहीं दानिश खान को भी 2 सफलता मिली, जबकि अनुभव ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भभुआ की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भभुआ की जीत में तौफीक ने 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 53 रन बनाए।
इसके अलावा अनुभव ने 46 रन, सैफ ने 38 रन और कप्तान विकास पटेल ने 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम की ओर से गेंदबाजी में सत्यम ने 2 विकेट लिए, जबकि अजमत, ग्याशु और अरमान को एक-एक सफलता मिली।
मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले भभुआ टीम के खिलाड़ी अनुभव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
सेमीफाइनल मुकाबला
भभुआ (बिहार) vs पं. दीनदयाल उपाध्याय (उ.प्र.)
🟥 पं. दीनदयाल उपाध्याय – 182/9 (20 ओवर)
- नीरज पटेल – 43 रन (3×6, 4×4)
- निखिल – 43 रन (5×6, 2×4)
- आकिफ – 35 रन (2×6, 4×4)
- रौनक – 31 रन (2×6, 4×4)
गेंदबाजी (भभुआ):
- गौरव – 4 ओवर, 21 रन, 2 विकेट
- सिद्धार्थ – 4 ओवर, 27 रन, 2 विकेट
- दानिश खान – 4 ओवर, 28 रन, 2 विकेट
- अनुभव – 1 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
🟩 भभुआ – 186/5 (16.5 ओवर)
- तौफीक – 53 रन (7×6, 2×4)
- अनुभव – 46 रन (2×6, 6×4)
- सैफ – 38 रन (1×6, 7×4)
- विकास पटेल – 28 रन (2×6, 3×4)
गेंदबाजी (पं. दीनदयाल):
- सत्यम – 4 ओवर, 54 रन, 2 विकेट
- अजमत – 4 ओवर, 31 रन, 1 विकेट
- ग्याशु – 2.5 ओवर, 35 रन, 1 विकेट
- अरमान – 4 ओवर, 36 रन, 1 विकेट
🏅 मैन ऑफ द मैच
⭐ अनुभव (भभुआ)
मैच में अंपायर की भूमिका गौस मोहम्मद खान उर्फ गांधी एवं इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेंट्री सुनील जायसवाल और सलीम खान ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अयाज़ ने संभाली।
🏆 फाइनल मुकाबला आज
39वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी ‘ए’ और भभुआ (बिहार) के बीच टीसीडी खेल मैदान पर सुबह 10 बजे खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों में फाइनल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



