google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्या और संस्कृति के संग डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में मनाई गई बसंत पंचमी

नोएडा | 22 जनवरी 2026 । डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा में बसंत पंचमी का पर्व विद्या, संस्कृति और उल्लास के वातावरण में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं कुसुमांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर नन्हे बाल कलाकारों ने बसंत पंचमी के महत्व पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना के उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से मां सरस्वती को नमन किया तथा बसंत ऋतु के आगमन की खुशी को मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा अभिव्यक्त किया।

छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं सद्बुद्धि प्राप्त करने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)