google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

74 वे गणतंत्र दिवस पर भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सुर्या ने ग्राम सुकुलकारी मे किया ध्वजारोहण



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सुकुल कारी में भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने ध्वजारोहण किया। समारोह का आयोजन 51 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आयोजन किया गया । चंद्रप्रकाश सूर्या चिस्दा एवं पचपेड़ी के गणतंत्र दिवस समारोह में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे , नरेंद्र सांडेल, सरपंच श्रीमती पैकरा , पूर्व सरपंच दुर्गा नायक, सरस्वती यादव, ममता चौहान, सचिव सुधा , सुरेश बंजारे, दुर्गेश सूर्या, सभी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)